मृतक सफाई कर्मचारी के परिवार को सफाई कर्मचारी संगठन ने दिया 20000 रुपए आर्थिक सहयोग

गोंडा। विकासखंड तरबगंज राजस्व ग्राम जगदीशपुर में तैनात विपिन मिश्र की अचानक मृत्यु हो जाने पर जिला संगठन के पदाधिकारी उनके घर पहुंच कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके शोकाकुल परिजनों से भेंट करके उनको आश्वस्त किया गया कि इस संकट की घड़ी में पूरा कर्मचारी संगठन परिवार आपके साथ हैं तथा दिवंगत साथी भाई विपिन मिश्र के परिवार को तत्काल ₹20000 बीस हजार रुपये आर्थिक सहयोग किया गया इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी तथा विकासखंड के अन्य कर्मचारी साथी राम शरण गुप्ता राम अवतार यदुनाथ सिंह राजकुमार राजेश कुमार तथा कई अन्य साथी कर्मचारी मौजूद रहे