बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर गोंडा में कुल 18 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

गोंडा। शनिवार को बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त में 18 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में विधानसभा सदर से बीजेपी प्रत्याशी प्रतीक भूषण सिंह, सपा से सूरज सिंह तथा कांग्रेस से रमा कश्यप ने नामांकन किया। 
      इसी प्रकार विधानसभा करनैलगंज से सपा से योगेश प्रताप सिंह, बीजेपी से अजय कुमार सिंह, तथा कांग्रेस से त्रिलोकीनाथ तिवारी, विधानसभा कटरा बाजार से बीजेपी से बावन सिंह, सपा से बैजनाथ दुबे, बीएसपी से विनोद शुक्ला, आम आदमी पार्टी से विजय प्रकाश वर्मा, कांग्रेस से श्रीमती ताहिर बानो तथा निर्दल से कपिलदेव पाण्डेय ने नामांकन किया।
विधानसभा मेहनौन से बीजेपी से विनय कुमार द्विवेदी तथा राइट टू रिकॉल पार्टी से सुहेलदेव पाठक, विधानसभा तरबगंज से बीजेपी से प्रेम नारायण पांडेय, मनकापुर (अ0जा0) बीजेपी से रमापति शास्त्री तथा भारतीय सुभाष सेना से श्रीमती कुसुमा व विधानसभा गौरा से बीजेपी से प्रभात वर्मा ने नामांकन किया। वहीं शनिवार को मनकापुर विधानसभा के लिए निर्दलीय उम्मीदवार द्वारा 04 सेट नामांकन पत्र लिया गया।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा