उतर प्रदेश में 14 फरवरी से खुलेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, नया आदेश जारी


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल 14 फरवरी से खुल जाएंगे। शुक्रवार देर रात शासन की तरफ से यह आदेश जारी कर दिया गया। प्रदेश में विश्वविद्यालय और कॉलेज पहले ही खोले जा चुके हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते बीते करीब डेढ़ महीने से स्कूल-कॉलेज बंद चल रहे थे। निजी स्कूलों के संगठन के दबाव में बीती 7 फरवरी को कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूलों के संचालन का फैसला लिया गया। इसके साथ ही कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए थे।ऐसे में अब स्कूल प्रबंधन की तरफ से आठवीं तक की कक्षाओं को भी संचालित किए जाने की मांग की जा रही थी। वहीं, बीती 31 दिसंबर से बंद चल रहे सरकारी प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों को भी खोलने की मांग कर रहे थे। शासन के इस आदेश के बाद एक और जहां निजी स्कूलों के लिए कक्षा 8 तक के बच्चों को बुलाने का रास्ता साफ हो गया है, वहीं, सरकारी स्कूलों को भी खोलने के संबंध में स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा