थाना मनकापुर क्षेत्र के अन्तर्गत हुए शिक्षक हत्याकाण्ड का खुलासा, घटना कारित करने वाले 03 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल लोहे की राड, मृतक का मोबाइल फोन व 01 अदद कार बरामद



गोंडा। दिनांक 23.02.2022 को को0 मनकापुर क्षेत्र के अंतर्गत आईटीआई गैस गोदाम के पास शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी पुत्र स्व0 रमाकांत त्रिपाठी निवासी सबरापुर थाना छपिया जनपद गोण्डा का शव प्राप्त हुआ था। जिनके शरीर पर चोट के निशान पाये गए थे। मृतक की पत्नी बबिता त्रिपाठी की तहरीर के आधार पर थाना को0 मनकापुर पर मु0अ0सं0-50/22, धारा-302 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था। 
पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए क्षेत्राधिकारी मनकापुर के पर्यवेक्षण में 03 टीमे गठित कर इस मामले का सूक्ष्मता से अन्वेषण कर घटना के सही अनावरण करने व दोषी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र0नि0 मनकापुर व प्रभारी एस0ओ0जी0 को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में प्र0नि0 मनकापुर व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा किए गए सूक्ष्मता से अन्वेषण व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यो/भौतिक साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक व अभियुक्त वीरेन्द्र तिवारी के बीच लगभग 12 लाख रूपये का लेन देने का विवाद था। रूपयो की लेन-देन के चलते मृतक व अभियुक्त वीरेन्द्र तिवारी के बीच कई बार आपस में विवाद भी हुआ था। दिनांक 22.02.2022 को मृतक अभिषेक त्रिपाठी अभियुक्त वीरेन्द्र तिवारी की दुकान पर अपने रूपये मांगने आया था। जिसपर अभियुक्त वीरेन्द्र तिवारी अपने साथी अभियुक्तों-अभय नाथ शुक्ला व बृजेश सिंह के साथ मिलकर अभिषेक त्रिपाठी के सिर पर लोहे की राड मारकर हत्या कर दी थी तथा शव को छुपाने के लिए अल्टो कार की मदद से आईटीआई गैस गोदाम के पास सड़क किनारे गढ्ढे में शव को फेंक दिया था। प्र0नि0 मनकापुर व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा तीनों आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लोहे की राड, मृतक का मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 01 अल्टोकार आदि समान बरामद कर लिया गया। तीनों आरोपियों द्वारा अपने-अपने जुर्म को स्वीकार भी किया गया है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना मनकापुर में विधिक कार्यवाही की गयी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु 25,000/- रू0 से पुरस्कृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरण-
01. वीरेन्द्र तिवारी पुत्र घनश्याम तिवारी नि0 कुडवासीर थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।
02. अभय नाथ शुक्ला उर्फ शिवम शुक्ला पुत्र राधवराम शुक्ला नि0 लोहा मण्डी रफीनगर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
03. बृजेश सिंह पुत्र सूर्यमणि सिंह नि0 ग्राम व पो0 मल्हीपुर थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा