करोड़ो रूपये की अवैध मार्फीन बरामद, 01 शातिर तस्कर गिरफ्तार


गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त हसनैन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 310 ग्राम मार्फीन बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त एक शातिर मादक तस्कर है जो बाहरी जनपदों से मार्फीन लाकर थाना नवाबगंज व उसके आसपास के क्षेत्रों में मार्फीन की सप्लाई किया करता था। बरामद मार्फीन की कीमत लगभग 01 करोड रूपये है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा