पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का हुआ ऐलान

नई दिल्ली : देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज चल रही हैं। इसी बीच चुनाव आयोग ने आज चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कुल 7 चरणों में संपन्न होंगे। जबकि चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी।

प्रथम चरण 10 फरवरी 
द्वितीय चरण 14 फरवरी 
तृतीय चरण 20 फरवरी 
चतुर्थ चरण 23 फरवरी 
पंचम चरण 27 फरवरी 
छठवां चरण 3 मार्च  
सातवां चरण 7 मार्च 

मतगणना 10 मार्च




उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए विधानसभा चुनाव के संबंध में 15 जनवरी 2022 तक किसी भी रोड शो, पदयात्रा, साइकिल रैली, बाइक रैली और जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव आयोग स्थिति की समीक्षा करेगा और बाद में नए निर्देश जारी किए जाएंगे।

इस दौरान 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं। मतदान केंद्रों की संख्या 2,15,368 है, 2017 के विधानसभा चुनावों से मतदान केंद्रों की संख्या 16% बढ़ाई गई है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा