देवीपाटन मंडल गोंडा के मंडल अध्यक्ष बने नरसिंह नारायण पांडे महामंत्री आनंद कुमार सिंह
गोंडा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ मंडल देवीपाटन मंडल गोंडा के चुनाव में निर्वाचन अधिकारी मंसाराम चौधरी बस्ती जिला महामंत्री द्वारा 3 पदों पर चुनाव कराया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष पद पर नरसिंह नारायण पांडे को निर्विरोध मंडल अध्यक्ष चुना गया मंडल महामंत्री के पद पर बहराइच जनपद के आनंद कुमार सिंह को निर्विरोध मंडल महामंत्री चुना गया मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर गोंडा जनपद के सचिंद्र मोहन श्रीवास्तव को निर्विरोध मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित किया गया इस मौके पर प्रदेश आईटी सेल प्रभारी अमीर अहमद जिलाध्यक्ष गोंडा राघवेंद्र तिवारी जिला महामंत्री शिवराम शुक्ला जिला कोषाध्यक्ष नींबू लाल गौतम बहराइच जिलाध्यक्ष गोपाल शरण सिंह बहराइच जिला महामंत्री तरुण मिश्रा बहराइच कोषाध्यक्ष राममिलन जिलाध्यक्ष बलरामपुर शिवकरण वर्मा बलरामपुर जिला महामंत्री इसकाम हुसैन बलरामपुर कोषाध्यक्ष रामकुमार जिलाध्यक्ष श्रावस्ती पहलाद गौतम प्रभारी गोंडा फौजदार गौतम रमेश शुक्ला जबीउल्लाह सिद्दीकी पूर्व कोषाध्यक्ष जुबेर अहमद पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरबगंज महामंत्री भानु सिंह राजकुमार जीवन लाल ओझा सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।