पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ की गोष्ठी

नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षा व अन्य बिंदुओं पर की विस्तृत चर्चा


 गोंडा ब्यूरो। दिनांक 03.01.2022 को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने व्यापार मंडल के मंडल प्रभारी जगदीश रायतानी व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमे सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जाना। जिसमें कुछ पदाधिकारियों द्वारा शहर क्षेत्र के अंदर कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का सुझाव दिया जिस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संबंधित को कार्यवाही करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने तथा मास्क नहीं तो सामान नहीं का स्लोगन सभी को अपनी-अपनी दुकानों में चस्पा करने, नाइट कर्फ्यू का पालन करने व कराने का भी निर्देश समस्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दिया।

     इस गोष्ठी में पु0अ0 के रीडर व जनसंपर्क अधिकारी तथा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा