04 वर्ष के भटके बच्चे का पुलिस बनी सहारा, बच्चे को परिजनो से मिलाया, परिजनो में खुशी की लहर
गोंडा ब्यूरो। दिनाकं 02.12.2022 को पी आर वी 0855 को इवेन्ट द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक 04 वर्षीय बच्चा अपने घर से भटक कर पांडेयपुरवा आ गया है और काफी परेशान है। इस सूचना पर पी आर वी प्रभारी राम सुमंत प्रसाद, का0 बालजीत यादव , हो0गा0चालक आलोक तिवारी तत्काल मौके पर पहुँचे तथा अपने घर से रास्ता भटक कर रोते बिलखते बच्चे को शांत कराया तथा उसके बारे आस पास के लोगो से पूछताछ कि गयी तो उसकी पहचान फैजान पुत्र सलीम निवासी ग्राम दर्जी पुरवा थाना को0 देहात जनपद गोंडा हुई। बच्चे के परिजन से संपर्क कर उन्हे बच्चे के बारे में बताया गया। तथा पीआरवी कर्मीयों द्वारा बच्चे को सकुशल ले जाकर उसके पिता व बुआ को सुपुर्द किया गया। PRV कर्मियों की तत्परता से भटका हुआ मासूम अपने परिवार वालों के पास पहुंच गया जिससे मासूम व परिजन का चेहरा खिल उठा। परिजन ने गोंडा पुलिस को धन्यवाद दिया । जिसकी आमजनमानस में सराहना की जा रही है ।