संपत्ति विवाद के चलते पिता की हत्या करने वाला आरोपी बेटा गिरफ्तार



गोंडा। दिनांक 01.11.2021 को थाना धानेपुर क्षेत्र के ग्राम अहिरनडीहा में संपत्ति विवाद के चलते बेटो ने ही अपने बुजुर्ग पिता की मार-पीटकर हत्या कर दी थी तथा शव को खेत में फेंक दिया था। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने क्षेत्राधिकारी मनकापुर के नेतृत्व में टीमे बनाकर घटना कारित करने वाले अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये थे। जिसके परिपेक्ष्य में आज दिनांक 05.11.2021 को थाना धानेपुर पुलिस ने घटना कारित करने वाले 01 अभियुक्त- राम सुरेश यादव को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 01 अदद सब्बल बरामद कर लिया गया। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. राम सुरेश यादव पुत्र स्व0 हीरालाल यादव नि0 पूरे पण्डित वृन्दावन अहिरनडीह थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा