हत्याकर शव को गन्ने के खेत में छिपाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार



गोंडा। दिनांक 31.10.2021 को थाना खोड़ारे क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कूकनगर ग्रन्ट रामदत्तडीह में गन्ने के खेत से गुमशुदा संदीप उर्फ सचिन पुत्र विनोद कुमार का शव मिला था, जिसके सम्बन्ध में थाना खोड़ारे पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने घटनास्थल पर तत्काल एस0ओ0जी0, डॉग स्क्वाड, फील्ड यूनिट टीम को भेज कर जांच व साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कराई थी तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे व प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस को निर्देशित किया था। 
         उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 05.11.2021 को थाना खोड़ारे पुलिस ने घटना का अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले प्रकाश में आये अभियुक्त रामसहाय वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. रामसहाय वर्मा पुत्र स्व0 रामतेज वर्मा नि0 कूकनगर ग्रण्ट रामदत्त डीहा थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा