पुलिस उपमहानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक ने नगर भ्रमण कर लोगों को दिलाया सुरक्षा का एहसास

गोंडा। पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र उपेन्द्र कुमार अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने धनतेरस व आगामी त्योहार दीपावली, भाई-दूज के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में रूटमार्च कर लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास। दिनांक 02.11-2021 को पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र उपेन्द्र कुमार अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने धनतेरस व आगामी त्यौहार दीपावली, भाई-दूज के दृष्टिगत शहर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों, बाजारों, सराफा मार्केट, भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया , इस दौरान बाजार के व्यापारियों/दुकानदारों से वार्ता कर शासन के त्यौहार संबंधी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करने हेतु बताया गया।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा