वोडाफोन टावर बी0टी0एस0 से डीआरयू कार्ड व केबल(कीमत लगभग 3 लाख) चोरी करने वाले 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार




गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
          उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौड़िया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान वोडाफोन टावर बी0टी0एस0 से डीआरयू कार्ड व केबल चोरी करने वाले 02 आरोपी अभियुक्तों-01. विजय पाल वर्मा, 02. अमृत लाल वर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया समान बरामद किया गया।
अभियुक्तों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरण-
01. विजय पाल वर्मा पुत्र स्व0 सुखराम वर्मा नि0 राजापुरवा मौजा पुरेसिधारी थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
02. अमृत लाल वर्मा पुत्र नरेन्द्र कुमार वर्मा नि0 राजापुरवा मौजा पुरेसिधारी थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।


Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा