प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों में नियोजित सचिव एवं कर्मचारियों द्वारा दिया गया मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन

गोंडा ब्यूरो। मांगों की पूर्ति न होने की स्थिति में प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों में नियोजित सचिव एवं कर्मचारियों द्वारा आज असंतोष प्रदर्शन की सूचना देते हुए माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन दिया गया जिसमें यह कहा गया है कि दिनांक 8 सितंबर 2021 को मांग पत्र प्रेषित किया गया था जिसके क्रम में पुनः दिनांक 28 सितंबर 2021 को स्मरण पत्र भी प्रेषित किया गया लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय या सचिवालय के तरफ से कोई संज्ञान नहीं लिया गया ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि 1 माह बीत जाने के बाद भी मांग पत्र का कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ जबकि इसी दरमियान रोजगार सेवक तकनीकी सहायक कंप्यूटर सहायक अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी लेखा सहायक हेल्पलाइन एक्सक्यूटिव चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इत्यादि को माननीय मुख्यमंत्री जी का अनुग्रह प्राप्त हुआ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पैक्स के कर्मचारियों की उम्मीद है माननीय मुख्यमंत्री जी से थी लेकिन संगठन द्वारा अनगिनत प्रयासों के बावजूद वर्षों से वेतन नहीं मिलने के कारण गंभीर आर्थिक समस्याओं से ग्रस्त इन ग्रास रूट लेवल के कर्मचारियों को सरकार से एक पैसा भी नहीं मिला यहां तक कि अनेक प्रयास के बावजूद मुख्यमंत्री से मिलने तक का समय भी नहीं दिया गया जिसके फलस्वरूप इन कर्मचारियों में गहरी निराशा असंतोष व विभागीय कार्यों के प्रति उदासीनता व्याप्त होती जा रही है जो प्रदेश पर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले सहकारिता आंदोलन की सेहत के लिए अनुकूल नहीं है कर्मचारियों ने अपने मांग पत्र में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को अवगत कराया कि दिनांक 1 नवंबर से प्रदेश के सभी सचिव व कर्मचारी आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित कार्यालय पर सामूहिक रूप से धरना देंगे तथा दिनांक 2 नवंबर से प्रदेश के सभी पैक्स में समस्त कर्मचारी दिनांक 15 नवंबर 2021 तक संपूर्ण कार्य का बहिष्कार करेंगे उक्त की सूचना देते हुए माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी गोंडा श्री मार्कंडेय चाही के सक्षम अधिकारी के माध्यम से दिया गया।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा