जनपद में दीपावली मेले का हुआ शानदार उद्घाटन,दीपावली मेला में सूचना विभाग के कलाकारों ने दी आकर्षक प्रस्तुति
सांस्कृतिक दल 'अनाम' की प्रस्तुति पर झूम उठे श्रोता
गोंडा। जनपद गोंडा में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से दीपावली मेले का रंगारंग शुभारंभ किया गया शुभारंभ के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी,जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी रही।
इस अवसर पर डॉ. संपूर्णानंद प्रेक्षागृह, टाउन हॉल, गोण्डा में आयोजित दीपावली मेला 2021 के उत्सव कार्यक्रम में सूचना विभाग के पंजीकृत दल अनाम द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन- कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों, नीतियों एवं निर्णयों पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसकी उपस्थित जनसमुदाय द्वारा सराहना की गई। विकास की रीति, सबकी जीत विषयक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रसूति अत्यंत ही सराहनीय रही।
सांस्कृतिक दल के कलाकारों द्वारा संदेशात्मक समूह गान
आओ मिलकर हम सब, एक नई अलख जागते हैं
शिक्षा है अनमोल रतन, ये सबको बतलाते हैं
गीत के साथ ही साथ कई मनमोहक गीत व नाट्य प्रस्तुति की गयी।