पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन मंडल डॉ राकेश सिंह का हुआ स्थानांतरण, लखीमपुर जांच के प्रमुख उपेंद्र अग्रवाल बने देवीपाटन रेंज के नए पुलिस उपमहानिरीक्षक
विदाई समारोह आयोजित कर डॉ राकेश सिंह को गोंडा में दी गई विदाई
गोंडा क्राइम ब्यूरो मनोज राय। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश अनुसार बीते दिनोंयूपी की योगी सरकार ने 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। योगी सरकार ने जिन 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है, उनमें लखीमपुर हिंसा की जांच के लिए गठित एसआईटी के प्रमुख उपेंद्र अग्रवाल का नाम भी शामिल है। उन्हें डीआईजी देवीपाटन रेंज बनाया गया है।इसके अलावा डॉ. संजीव गुप्ता को आईजी लॉ एंड ऑर्डर, अनिल कुमार राय को आईजी पीएसी सेंट्रल जोन, कविंद्र प्रताप सिंह को आईजी अयोध्या रेंज, राजेश मोदक को आईजी बस्ती रेंज और राकेश सिंह को आईजी प्रयागराज रेंज बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल परिक्षेत्र डॉ0 राकेश सिंह का स्थानांतरण प्रयागराज परिक्षेत्र में हो जाने के फलस्वरूप शिविर कार्यालय गोण्डा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक गोंडा एवं अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा आईजी महोदय को फूल माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोंडा शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा सदर क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम मौजूद रहे।