आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार




गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के वांछित अभियुक्त राजाराम को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने वादिनी गीता देवी के पिता को पैसे की लेन देन की बात को लेकर गाली-गुप्ता देते हुए आत्महत्या करने के लिये प्रेरित किया था। जिससे वादिनी के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. राजाराम पुत्र बसन्त नि0 रेतादल सिंह थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।


Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा