पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने आगामी त्यौहार दुर्गापूजा, दशहरा के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में किया रूटमार्च

लोगों से संवाद कर त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की-

गोंडा।  दिनांक 04-10-2021 को पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने आगामी त्यौहार दुर्गापूजा, दशहरा के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न चौराहों, भीड़भाड़/ मिश्रित आबादी वाले इलाको में भारी पुलिसबल के साथ रूट मार्च किया। रूटमार्च के दौरान रामलीला/दुर्गापूजा कमेटी से सम्बंन्धित पदाधिकारियों एवं व्यापारीबंधुओं व संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद कायम कर आगामी त्योहारों को कोरोना गाईडलाइन्स का पालन करते हुए सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की जिसमें सभी ने आगामी त्यौहारों को आपसी भाईचारे के साथ शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने अवगत कराया कि अगामी त्यौहार के दृष्टिगत महिला सुरक्षा पर स्पेशल फोकस रखा जाएगा जहां पर मां दुर्गा का पंडाल एवं रामलीला का स्थान होगा वहां पर पुलिस की महिला टीम लगी रहेगी ताकि महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्थित रूप से हो सके एवं मिश्रित आबादी वाले स्थानों में स्पेशल पिकेट भी लगाए जाएंगे एवं जहां पर पूर्व में विवाद रहे हैं वहां पर भी स्पेशल पिकेट लगाई जाएंगी कोविड-19 के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस के तहत कमेटी के आयोजकों को भी नियमो का पालन हेतु दिशा निर्देश दिया।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा