दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना तरबगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त अजय कुमार शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी राकेश कुमार की लड़की को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए फांसी लगाकर जान से मार दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अजय कुमार शुक्ला पुत्र दिनेश शुक्ला नि0 डिडिसिया बुर्द थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।