ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ब्लाक मनकापुर व नवाबगंज की बैठक संपन्न



अवरुद्ध वेतन इंक्रीमेंट और चिकित्सा प्रतिपूर्ति सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा



गोंडा । उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी की समस्याओं को लेकर ब्लॉक वार बैठक की जा रही है इसी क्रम में मनकापुर व नवाबगंज बैठक में सफाई कर्मचारी की समस्याओं पर समीक्षा करते हुए अवरुद्ध वेतन इंक्रीमेंट चिकित्सा प्रतिपूर्ति सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करके कर्मचारी से व्यक्तिगत पत्र लेकर संगठन के तरफ से सामूहिक रूप से उच्च अधिकारियों को अवगत करा कर निदान कराने का प्रयास किया जाएगा साथ ही नवंबर माह में कर्मचारी की समस्याओं को लेकर संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ेगा बैठक का संचालन प्रदेश आईटी सेल प्रभारी अमीर अहमद ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख मनकापुर जगदेव चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया मंडल अध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी,जिला महामंत्री शिवराम शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष नींबू लाल, जिला आईटी सेल प्रभारी सचिंद्र मोहन, सभी विकास खंडों में कर्मचारियों के साथ बैठक करके उनके समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया ब्लॉक के कर्मचारियों के तरफ से जिलाध्यक्ष व निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया ब्लाक के कर्मचारी संगठन के तरफ से जिलाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर अतुल त्रिपाठी, फौजदार पांडे, मुकेश सोनकर, अजय चौहान, रघुराज सिंह, मस्तराम यादव, राम सजीवन, पवन भारती,संतोष यादव, विजय निषाद सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा