पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर जवानों को किया याद



गोंडा ब्यूरो। "पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज, पुलिस अधीक्षक गोण्डा/सेनानायक 30वीं वाहिनी पीएसी संतोष कुमार मिश्रा व पुलिस/पी0ए0सी0 के अधि0/कर्मचारियों द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में पुलिस के अमर शहीद जवानों को श्रद्धा-सुमन/पुष्प चक्र अर्पित करते हुए दी गई श्रद्धांजलि।
           आज दिनांक 21 अक्टूबर 2021 को “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज डॉ0 राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक गोण्डा/सेनानायक 30वीं वाहिनी पी0ए0सी0 संतोष कुमार मिश्रा व पुलिस/पी0ए0सी0 के अधि0/कर्मचारियों द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में अमर शहीदो जिन्होंने नागरिको की सुरक्षा व राष्ट्र सेवा हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणो की आहुति देने वाले पुलिस के शहीद वीर जवानो को शत्-शत् नमन व श्रद्धा-सुमन/पुष्प चक्र अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई ।
                इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थानों से आये प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन व पुलिस/पी0ए0सी0 के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा