जानलेवा हमला करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना इटियाथोक पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त- राम सुघर शुक्ला उर्फ कुन्दन शुक्ला को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू बरामद कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने आपसी विवाद के चलते वादी अम्बुज शुक्ला के भाई पंकज शुक्ला के ऊपर जान से मारने की नियत से पेट में चाकू से वार कर दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. राम सुघर शुक्ला उर्फ कुन्दन शुक्ला पुत्र राम इन्द्रा शुक्ला नि0 ग्रा0 दर्जीजोत मौजा करमडीह कला थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।