पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चला थानों में स्वच्छता अभियान

                                                       
              
गोंडा। आज दिनांक 17.10.2021 को पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिनमे विशेषकर खाली पड़े स्थानो पर बेतरतीब उगी हुई घास को कटवाने व गंदगी की साफ सफाई करने के निर्देश दिए थे जिससे गंदगी से होने वाली बीमारियों को रोका जा सके। इसी परिपेक्ष में आज जनपद के समस्त थानों में साफ सफाई का अभियान चलाया गया। जिसमें थानों के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने श्रमदान कर साफ सफाई कार्य को पूर्ण किया। पुलिस अधीक्षक ने समस्त थाना प्रभारियों को नियमित तौर पर श्रमदान कर साफ सफाई करने के निर्देश जारी किए हैं।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा