ट्रेडवार कौशल वृद्धि प्रशिक्षण द्वितीय चरण 29 अक्टूबर से आगामी 1 नवंबर तक
गोंडा। उपायुक्त, उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र गोंडा ने सूचित किया है कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान टूलकिट एवं प्रशिक्षण योजना अंतर्गत जनपद में कौशल वृद्धि प्रशिक्षण हेतु द्वितीय चरण में प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के संबंध में लक्ष्य- दर्जी, बढ़ई, लोहार, हलवाई, राजमिस्त्री, कुम्हार कुल 06 ट्रेड में प्राप्त हुआ है।
द्वितीय चरण का प्रशिक्षण ट्रेडवार 11:30 बजे से 4:00 बजे तक, दर्जी 29 अक्टूबर, 2021 को, हलवाई 30 अक्टूबर 2021 को, बढ़ई, लोहार, कुम्हार व राजमिस्त्री का प्रशिक्षण 01 नवंबर 2021 को होगा।
उपायुक्त, उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने सभी अभ्यर्थियों से अपेक्षा की है कि साक्षात्कार में अपने सभी मूल अभिलेखों के साथ नियत तिथि पर समय पूर्वाहन 11:30 बजे कार्यालय, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रशासन एवं उद्यमिता विकास केंद्र गोंडा में उपस्थित हो ।