आज सुबह 10:00 बजे प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे

दिल्ली डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पीएमओ की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि, संबोधन का मुख्य विषय क्या होगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
वैसे पीएम मोदी का आज का संबोधन बेहद महत्वपूर्ण इसलिए रहने वाला है क्योंकि एक दिन पहले ही देश ने कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया है।उम्मीद है कि पीएम मोदी आज अपने संबोधन के दौरान कोई बड़ा एलान कर सकते हैं, साथ ही दिवाली और छठ जैसे त्यौहारों पर लोगों को कोरोना से आगाह कर सकते हैं। इसके अलावा देश की कई योजनाओं की उपलब्धि पर चर्चा कर सकते हैं। इसके साथ यह भी उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी भारत के 100 करोड़ टीकाकरण वाली देश की उपलब्धि पर भी अपना संबोधन दें साथ ही उम्मीदें भी की जा सकती है कि प्रधानमंत्री मोदी दीपावली के अवसर पर कुछ नया ऐलान भी कर सकते हैं देखना यह होगा कि 10:00 बजे अपने संबोधन में प्रधानमंत्री क्या कहते हैं। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा