गोंडा के अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज गृह मंत्री के द्वारा हुए सम्मानित
गोंडा ब्यूरो। गोंडा जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत श्री शिवराज को गृहमंत्री भारत सरकार श्री अमित शाह के द्वारा सम्मानित किया गया। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो गृह मंत्रालय के 51वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शिवराज को उनके द्वारा लिखित पुस्तक 'सोशल मीडिया से साइबर अपराध' के लिए माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा सम्मानित किया गया है। गोंडा के अपर पुलिस अधीक्षक को प्राप्त होने वाले इस सम्मान के अवसर पर जिलाधिकारी गोंडा श्री मार्कंडेय शाही,पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की और उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।