विधानसभा कर्नलगंज में सपा अल्पसंख्यक सभा नगर कमेटी का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न



गोंडा। विधान सभा करनैलगंज में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा की नगर कमेटी का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष आबिद रजा के आवास पर हुआ, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अफ़ज़ल खान ने की और संचालन जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद ने किया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि चैयरमैन शमीम अच्छन रहे नवनियुक्त नगर पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र योगेश प्रताप सिंह व जिला अध्यक्ष अफ़ज़ल खान द्वारा दिया गया । सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने सपा द्वारा किये गए कार्यों को और अपने क्षेत्र में अपने द्वारा किये हुए विकास को याद दिलाया और 2022 में समाज़वादी पार्टी की सरकार बनने पर रुके हुए विकास के कार्यों को करवाने का वादा किया। वहीं अपने बेबाक अंदाज़ में जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा श्री अफज़ल खान ने प्रमाणपत्र प्राप्त किये हुए सभी पदाधिकारियों को मुबारकबाद पेश की और अल्पसंख्यक सभा को और मजबूत करने पर जोर दिया।विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए श्री खान ने कहा जितना जुल्म इस वक़्त मौजूदा सरकार कर रही है सूद समेत वापिस किया जाएगा आखिर में कहा कि जितने पदाधिकारी है सब जमीन पर काम करेंगे तभी हम 2022 में पूर्ण बहुमत से सरकार बना पाएंगे।। जिला उपाध्यक्ष फहीमा अहमद उर्फ पप्पू ने कहा सभी लोग अपने अपने बूथ को मजबूत कर अपने अपने बूथ को जिताये वही नेता और कहा मोहम्मद अफजल खान जिला अध्यक्ष जिनके जिला अध्यक्ष बनने के बाद से अल्पसंख्यक सभा काफी मज़बूत दिख रही है । विशिष्ट अतिथि शमीम अच्छन सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुबारकबाद देते हुए कहा अपने अपने क्षेत्रों में लग जाओ और 2022 का मिशन में सफलता हासिल करो। इस मौके पर जिला महासचिव डॉक्टर निजाम अहमद,जनाब इकबाल रजा (सदर अंजुमन सज्जादिया), पूर्व सभासद इरफान रजा, डॉ राजेंद्र सिंह,जसबीर सिंह, गुरु चरण सिंह, रविंद्र सिंह छाबड़ा, नगर महासचिव गोंडा डॉ उस्मान, विधानसभा अध्यक्ष तरबगंज गुलाम हुसैन (बड़कऊ), नगर अध्यक्ष कटरा इमरान खान, मौलाना इस्लाम, व्यापार मंडल महामंत्री अल्ताफ रैनी, कोषाध्यक्ष चिश्ती,अबू नसर खान,अली अहमद कुरेशी, आदि सभी समाजवादी साथी मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा