शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोण्डा में प्रशिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया


गोंडा ब्यूरो। शिक्षक दिवस के अवसर पर गोंडा जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोंडा में प्रशिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मा0 श्री घनश्याम मिश्रा अध्यक्ष जिला पंचायत, गोण्डा विशिष्ट तिथि श्री डी0के0 सिंह संयुक्त निदेशक देवी पाटन मण्डल, गोण्डा एवं श्री इन्द्रपाल तिवारी जिला अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोण्डा एवं संस्थान प्रधानाचार्य श्री सतीश कुमार सिंह, कार्यदेशक श्री जितेन्द्र बहादुर, राजेंद्र तिवारी जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ रिजवानुल हसन, हनुमान प्रसाद, सतीश वर्मा, इकबाल अहमद, रामइन्द्र यादव सभी ने अपने संस्थान गोण्डा, मनकापुर, करनैलगंज व तरबगंज के प्रशिक्षकों श्री विजय कुमार, अशोक कुमार वर्मा, उत्तम कुमार वर्मा, रजनीश सैनी, के.के. चैधरी, आशुतोष वर्मा, कलीम सिद्दिकी, अभयजीत सिंह, श्रीमती मंजू पाल का सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं बेस्ट प्रशिक्षक का गोल्ड मेडल और अंग वस्त्र पहना करके मुख्य अतिथि मा0 श्री घनश्याम मिश्रा जी ने सभी को सम्मानित किया और कहा कि सभी प्रशिक्षक आई0टी0आई0 के रीढ़ हैं। इनकी जितनी प्रशंसा की जाये उतना कम है और साथ ही साथ समस्त कार्यदेशकों को प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र पहना करके उन्हें सम्मानित किया गया। 
मुख्य अतिथि का स्वागत महिला आई0टी0आई0 के प्रशिक्षार्थिनियों के द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया। जिसकी प्रशंसा मुख्य अतिथि ने अपने अविभाषण में व्यक्त किया। साथ ही संस्थान के समस्त स्टाफ को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विजय कुमार अध्यक्ष उ0प्र0 राजकीय आई0टी0आई0 गोण्डा ने किया। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा बनाया गया माॅडल का प्रदर्शनी भी लगायी गई। जिसका बहुत ही गहन अवलोकन करते हुए मुख्य अतिथि ने बच्चों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में उपस्थित हरिश गुप्ता प्रबन्धक प0 दीन दयाल आई.टी.आई. गोण्डा, अनुदेशक रजत कुमार, के0के0 यादव, संजीव कुमार, दिनेश शर्मा, जगदीश वर्मा, संजय शुक्ला, मधुसूदन विश्वास, ओ0पी0 भारती, के0के0 मैथ, ओम प्रकाश प्रसाद, यू0पी0 सिंह, संजय कुमार, अरविन्द कुमार, रमेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, रामनिवास, रामतेज, रविन्दर, शैलेन्द्र एवं संस्थान के प्रशिक्षार्थी में सत्यम त्रिपाठी, मो0 सादाब, विशाल कुमार, अरून कुमार, ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा