कजरी तीज के पावन पर्व पर बंद रहेंगे प्रमुख मंदिरों के कपाट,जिलाधिकारी ने महंतों के साथ बैठक के बाद जारी किया आदेश
गोंडा ब्यूरो। वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कजरी तीज के पावन पर्व पर गोंडा जनपद के प्रमुख मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे वैसे तो कजरी तीज के पावन पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू नदी से जल लाकर गोंडा नगर स्थित दुखहरण नाथ मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं इसी प्रकार से खरगूपुर क्षेत्र में स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर पर भी जल चढ़ाने की परंपरा रही है लेकिन कोरोना के बढ़े हुए प्रकोप के कारण बीते वर्षों में इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था पिछले वर्ष भी मंदिरों के महंत और प्रशासन के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद रहेगा और समस्त श्रद्धालुओं को पूजन अर्चन घर पर ही करने के लिए अपील की गई थी पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिलाधिकारी गोंडा श्री मार्कंडेय शाही ने आज एक आदेश जारी किया है जिसमें स्पष्ट रूप से यह लिखा हुआ है कि प्रमुख मंदिरों के महंत से वार्तालाप के पश्चात या निर्णय लिया गया है कि कोरोना की तीसरी लहर के दृष्टिगत इस वर्ष भी कजरी तीज के पावन पर्व पर समस्त शिवालयों के कपाट बंद रहेंगे और और श्रद्धालुओं से अपने अपने घरों पर रहकर ही पूजा-अर्चना करने की अपील की गई है।