श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज व पुलिस अधीक्षक गोंडा ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव



गोंडा ब्यूरो। श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2021 के अवसर पर 30वीं वाहिनी पीएसी व रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा/ सेनानायक संतोष कुमार मिश्रा ने सर्वप्रथम 30वीं वाहिनी पीएसी पहुंच कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की तथा उपस्थित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए शुभकामनाएं भी दी। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा पहुंचकर पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज डॉ0 राकेश सिंह के साथ विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना की तथा उत्सव में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ रिक्रूट आरक्षियों द्वारा किए गए भजन कीर्तन का आनंद लिया। रिक्रूट आरक्षियों को भजन कीर्तन की शानदार प्रस्तुति पर आईजी देवीपाटन व पुलिस अधीक्षक गोंडा ने नगद पुरस्कार भी दिया। पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक गोंडा ने रात्रि 12:00 बजे धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया एवं उपस्थित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी तथा पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने स्वयं प्रसाद वितरित किया तथा जन्मोत्सव कार्यक्रम में आए पुलिस परिवार के बच्चों के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया।
इसी तरह जनपद के समस्त थानों पर भी धूमधाम से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा