नगर पालिका अध्यक्षा द्वारा शत्रु सम्पति पर अवैध कब्जे की जांच हेतु डीएम ने गठित की कमेटी


गोंडा। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने नगर पालिका अध्यक्ष गोंडा द्वारा शत्रु संपत्ति पर कब्जा किए जाने के संबंध में मीडिया में आई खबरों का संज्ञान लेते हुए प्रकरण की जांच हेतु एडीएम राकेश सिंह और नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी को जांच अधिकारी नामित कर एक हफ्ते ने रिपोर्ट माँगी है।
   जिलाधिकारी ने बताया कि रकाबगंज फैजाबाद रोड गोंडा में स्थित शत्रु संपत्ति संख्या 15, 13, 16, 13व,18, 13 पर अनाधिकृत रूप से वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उजमा राशिद द्वारा किरायेदार के रूप में नियम विरुद्ध नक्शा स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य करा लेने की ख़बरें विभिन्न मीडिया माध्यमों से संज्ञान में आईं हैं। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने उच्च स्तरीय अधिकारियों की समिति गठित करते हुए 1 सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा