सफाई कर्मचारी संघ में हालिया चुनाव में निर्वाचित फिरोजाबाद के जिला महामंत्री विमल बाल्मीकि के आकस्मिक निधन पर ब्लॉक मुख्यालय बेलसर में शोक सभा का हुआ आयोजन
गोंडा ब्यूरो । उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शाखा जनपद गोंडा के द्वारा ब्लॉक मुख्यालय बेलसर मै अभी जल्द चुनाव में निर्वाचित फिरोजाबाद जिला महामंत्री विमल बाल्मीकि जी के आकस्मिक निधन पर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया ब्लॉक के कर्मचारियों 2 मिनट मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने निर्णय लिया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल गोंडा से फिरोजाबाद मृतक के परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट कर हर संभव मदद करेगा इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी पूर्व महामंत्री मनोज मिश्रा सतीश चंद संतोष वर्मा दिलीप जयसवाल रामविलास गुप्ता जय बहादुर सिंह चंद्रप्रकाश सिंह अर्जुन बलवान यादव राजेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे l