कटरा बाजार निवासी विनय कुमार तिवारी ने टेढ़ी नदी में डूब रहे दो बच्चों को डूबने से बचाया
गोंडा। गोंडा जिले में ब्लॉक कटरा बाजार थाना क्षेत्र में ग्राम तिलकाडीहा का मामला है। कटरा बाजार निवासी विनय कुमार तिवारी कल कटरा मार्केट से लौट रहे थे तभी उन्होंने टेढ़ी नदी में बहते हुए दो बच्चों को देखा जहां पर काफी लोग एकत्रित थे लेकिन उन बच्चों को बचाने के लिए नदी में कोई नहीं गया, उन्होंने देखा कि बच्चे डूब रहे हैं फिर अपनी गाड़ी खड़ी करके अपनी जान की परवाह न करते हुए तुरंत नदी में छलांग लगा दी फिर वही गांव के काफी लोग जमा हो गए। टेढ़ी नदी में इन दिनों पानी का बहाव काफी तेज है लेकिन फिर भी विनय कुमार तिवारी ने किसी तरह बच्चों को अपने कंधे पर बिठाकर नदी में तैरते हुए बाहर निकाला।