मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा पहुंच कर बाढ़ राहत कार्यो का लिया जायजा,पीड़ितों को वितरित की राहत सामग्री
गोंडा। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विधानसभा तरबगंज जनपद गोण्डा बाबा मठिया ग्राम बरौली का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें राहत सामग्री प्रदान की गई। बाढ़ राहत कार्यों को लेकर जिला प्रशासन के प्रयासों पर मा0 मुख्यमंत्री जी ने संतोष व्यक्त किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन श्री योगी आदित्यनाथ जी के जनपद आगमन पर पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा तथा सुरक्षाकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश आज दिनांक 03/09/21 को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के भ्रमण एवं बाढ़ राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन श्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन से पूर्व पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा और जिलाधिकारी गोंडा मारकंडे शाही ने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, मंच व बाढ़ राहत वितरण सामग्री स्थल, सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगाए गए बैरिकेटिंग व बैरियर का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उक्त कार्यक्रम में केसरगंज सांसद श्री बृजभूषण शरण सिंह भाजपा के जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप विधायक प्रेम नारायण पांडे विधायक विनय द्विवेदी गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह विधायक प्रभात वर्मा जिलापंचायत अध्यक्ष श्री घनश्याम मिश्रा, हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष श्री शारदा कांत पाण्डेय सम्मानित जनप्रतिनिधिगण समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही।