गोंडा दौरे पर आये समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला

गोंडा मुशीर खान। देवीपाटन मंडल में पटेल किसान नौजवान यात्रा लेकर दौरे पर निकले समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल आज जनपद गोंडा में मौजूद थे। गोंडा में पत्रकार वार्ता करते हुए श्री नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण देश वैसे ही पिछड़ेपन, गरीबी और भुखमरी के कगार पर पहुंच गया था केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी की सरकार कांग्रेस से भी दो हाथ आगे निकल गई है वर्तमान समय में केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकारें हैं और दोनों मिलकर किसानों नौजवानों का पूरी तरीके से शोषण करने पर आमादा है उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार इस समय चल रही पटेल किसान नौजवान यात्रा के मद्देनजर वह आज देवीपाटन मंडल के मुख्यालय जनपद गोंडा आए हैं यहां पर बीते 5 वर्षों में भाजपा की सरकार में कोई विकास कार्य नहीं हुआ सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं जिनको सिर्फ ऊपर से भरकर खानापूर्ति की जाती है। यही हाल जनपद समेत प्रदेश के तमाम नौजवानों का भी है जिनको नौकरी के नाम पर लाठियां ही खाने को मिल रही हैं भाजपा सरकार नौकरी तो दे नहीं पा रही है लेकिन लाठियां खूब दे रही है। उत्तर प्रदेश की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता का विश्वास अब उठ चुका है और आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में विजय का परचम लहराते हुए प्रदेश में सरकार बनाएगी। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री पटेल का धानेपुर समेत जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ़ पप्पू यादव, पूर्व विधानसभा सदर प्रत्याशी सूरज सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफजल खान समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरपूर स्वागत किया गया।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा