थाना करनैलगंज ने गैरइरादतन हत्या करने के दो और थाना परसपुर ने तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार





 गोंडा ब्यूरो । पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 करनैलगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान गैरइरादतन हत्या करने के 02 वांछित अभियुक्तों- 01. किशन सिंह, 02. अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों ने दिनांक 03.09.2021 को जमीनी विवाद के चलते बलवा करते हुए वादी संदीप सिंह व उसके परिजनों को लाठी-डण्डों से मारा-पीटा था। जिससे वादी की मॉ को गम्भीर चोटे आयी थी और उनकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी।
 इसी क्रम में दिनांक 03.09.2021 को थाना परसपुर में वादी शिवकुमार मिश्रा द्वारा अपने ही गांव के रहने वाले 05 लोगों के विरूद्ध एक राय होकर मारने-पीटने व उसकी मोटरसाइकिल तोड़ देने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। दिनांक 04.09.2021 को वादी शिवकुमार मिश्रा की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मृत्यु हो गयी थी। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आयी चोटो व प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर गैरइरादतन हत्या की धारा की बढ़ोत्तरी की गयी थी। जिसमें आज परसपुर पुलिस ने घटना से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों-01. दीनानाथ पाठक, 02. सत्यनारायण, 03. प्रदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा