पुरानी पेंशन बहाली मंच की महत्वपूर्ण बैठक में आनंद कुमार जिला अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित
गोंडा ब्यूरो । कर्मचारी अधिकारी शिक्षक पेंशनर पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तर प्रदेश की बैठक जिला मुख्यालय झंझरी ब्लॉक के सभागार में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता गुलाब चंद तिवारी प्रदेश महामंत्री शिक्षक सेवानिवृत्त शिक्षक कार्यक्रम का संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल तिवारी ने किया बैठक में पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य समस्त बिंदुओं पर चर्चा की गई चर्चा के बाद जनपद के कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से आनंद कुमार को जिलाध्यक्ष, महासचिव इंद्रपाल तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन अरोड़ा उपाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ग्रामीण सफाई कर्मचारी सचिव अवधेश मणि मिश्रा शिक्षामित्र संघ संघ कोषाध्यक्ष विजय कुमार आईटीआई मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष राम रंग चौबे संदीप निम्न पदाधिकारियों को कार्यकारिणी में चयन करके पुरानी पेंशन बहाली मंच के लड़ाई के लिए मनोनीत किया गया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में अन्य पदों पर विस्तार किया जाएगा जिससे आने वाले समय में सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी सरकार द्वारा कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बंद करके उनके बुढ़ापे की लाठी को छीना गया है जिससे कर्मचारी समुदाय अपने आपको घुटन महसूस कर रहा है आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी जिसके लिए जिला वार कर्मचारी अधिकारी शिक्षक पेंशनर पुरानी पेंशन बहाली मंच का गठन किया जा रहा है जल्द ही प्रदेश नेतृत्व के द्वारा निर्णय लेकर प्रदेश व्यापी कार्यक्रम निर्धारित करके पेंशन की लड़ाई लड़ी जाएगी इस मौके पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री शिवराम शुक्ला दुर्गा प्रसाद शर्मा अशोक तिवारी उमाकांत श्रीवास्तव विजय कुमार पांडे रविंद्र कुमार संतोष कुमार ईश्वर शरण तिवारी कृपाराम यादव अभिमन्यु कुमार नौशाद अली दिनेश शर्मा शिव मूर्ति पांडे प्रमोद कुमार आचार्य आदि लोग बैठक में सम्मिलित हुए l