पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में 15 अगस्त 2021 से चलाये जा रहे ऑपरेशन गैगस्टर के तहत अब तक 47 शातिर गिरोहबंध अपराधियों के विरुद्ध की गयी गैंगस्टर की कार्यवाही

    
गोंडा। 15 अगस्त 2021 से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गैंगस्टर’ के तहत पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने शातिर गिरोहबंद अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियो को दिए है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के गिरोहबंद शातिर अपराधियों को चिन्हित किया गया है। जिनमें विभिन्न थानों द्वारा अब तक हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी, अवैध शराब निष्कर्षण/बिक्री इत्यादि में लिप्त 13 मुकदमों में अब तक 47 शातिर गिरोहबंध अपराधियों के विरुद्ध गैगस्टर की कार्यवाही की गयी है। सभी शातिर गिरोहबन्द अपराधियों की गिरफ्तारी व उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है । गोण्डा पुलिस कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सजग व गंभीर है। इसीलिए ऐसे सभी गिरोहबन्द व शातिर अपराधियों के विरुद्ध ऑपरेशन गैंगस्टर निरंतर जारी है। जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के ऐसे समस्त गिरोहबन्द/शातिर अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है। जिसमें को0नगर में जानलेवा हमला व मारपीट करने के अभ्यस्त अपराधी भुवनेश्वर दत्त दुबे पुत्र कृष्ण कुमार दुबे, सरवन यादव उर्फ महेश यादव पुत्र फूलचन्द्र यादव, मनीष यादव उर्फ लवकुश पुत्र फूलचंद यादव, अमित तिवारी पुत्र स्व0 पवन कुमार तिवारी नि0गण पोर्टरगंज पथवलिया तथा चोरी/ नकबजनी करने के अभ्यस्त अपराधी राजू उर्फ दसटयरा पुत्र शरीफ नि0 नई बस्ती महराजगंज, टेनी उर्फ सोनू पुत्र मुन्ना नि0 फैजाबाद रोड बाईपास मुन्ना खां चौराहा, परवेज पुत्र लिलाही नि0 काशीराम कालोनी, सगीर उर्फ पक्के बाल पुत्र जुमई नि0 इमामबाड़ा, जहीर पुत्र इब्राहिम उर्फ बल्ली मोहम्मद नि0 पल्ली बगिया निकट दरगाह शरीफ जनपद बहराइच हाल पता चांदपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा, थाना को0देहात में लूट करने के अभ्यस्त अपराधी वीरेन्द्र दुबे पुत्र अमरनाथ दुबे, अजय कुमार दुबे पुत्र अमरनाथ दुबे, सत्यनरायन दुबे पुत्र राममूर्ति दुबे नि0गण हरखापुर, थाना मनकापुर में जानलेवा हमला/लूट करने के अभ्यस्त अपराधी अजय निषाद पुत्र राजेन्द्र निषाद, पवन निषाद पुत्र पंचम निषाद नि0गण गुप्तारघाट थाना कैण्ट जनपद अयोध्या, चोरी करने के अभ्यस्त अपराधी ललऊ पुत्र झिनकऊ, राज मोहम्मद पुत्र ननकऊ नि0गण मोहन्ना पोस्ट लमती तथा अवैध शराब निष्कर्षण/बिक्री करने के अभ्यस्त अपराधी अश्वनी जयसवाल पुत्र शिवकुमार जयसवाल नि0 खपरीहवा, गिरिजेश सोनी पुत्र स्व0 इन्द्रमल नि0 महराजगंज, विजय जयसवालपुत्र रामपलटन नि0 318 रानी बाजार, संजय जयसवाल पुत्र पलझन नि0ददुआ बाजार मकाथीगंज थाना को0नगर, कवलजीत वालिया पुत्र स्व0 सरदार राजेन्द्र सिंह वालिया नि0 साकेत नगर थाना किदवई नगर जनपद कानपुर नगर,वीरेन्द्र उर्फ बबलू सिंह पुत्र विजय प्रकाश उर्फ सरदार सिंह नि0 महादेवा थाना परसपुर में चोरी करने के अभ्यस्त अपराधी धर्मवीर सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र रामपाल सिंह नि0त्योरासी, तेजबहादुर सिंह पुत्र रामउग्गर सिंह नि0 मधईपुर बैरिया थाना को0देहात, गुड्डू मिश्रा उर्फ राजेश मिश्रा पुत्र रामचन्दर मिश्रा नि0 सनोमान पुरवा मौजा त्योरासी थाना परसपुर, ननके मिश्रा उर्फ शिव प्रसाद मि8 उर्फ शिवपूजन मिश्रा पुत्र रामचन्दर मिश्रा नि0 सनोमान पुरवा त्योरासी तथा अवैध शराब निष्कर्षण/बिक्री करने के अभ्यस्त अपराधी तरुण सिंह उर्फ मंगरू सिंह पुत्र सरयू प्रसाद सिंह नि0 सुक्खापुरवा, भानु प्रताप सिंह पुत्र राज करन सिंह नि0 पूरे जबर सिंह थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी, मीना पत्नी सुशील चौबे नि0 नरायनपुर मर्दन रिसाल पुरवा थाना को0देहात जनपद गोण्डा, रवि चौबे पुत्र सुशील चौबे नि0 नरायनपुर मर्दन रिसाल पुरवा थाना को0देहात, राहुल चौबे पुत्र सुशील चौबे नि0 नरायनपुर मर्दन रिसालपुरवा थाना कटराबाजार में सामूहिक दुष्कर्म के अपराधी बाबू उर्फ रामप्रवेश पुत्र बादशाह नि0 दासपुरवा मौजा गौरिया, श्याम बाबू उर्फ श्याम कुमार गोस्वामी पुत्र शिवपूजन नि0 खोदनापुर थाना परसुपर तथा हत्या के अपराधी घनश्याम पुत्र रामकुमार, मुनक्के उर्फ गयाप्रसाद पुत्र हितलाल नि0गण राजगढ अमीनपुर, थाना नवाबगंज में अवैध शराब निष्कर्षण/बिक्री करने के अभ्यस्त अपराधी महेश पुत्र गायत्री प्रसाद, विजय पुत्र गायत्री प्रसाद, गिन्नीराम पुत्र भाईलाल नि0गण मुरादपुरवा, रामकरन पुत्र झब्बर नि0 इन्दरपुर थाना नवाबगंज, थाना वजीरगंज में जानलेवा हमला / लूट करने के अभ्यस्त अपराधी कप्तान सिंह उर्फ भूपेन्द्र सिंह पुत्र दृगराज सिंह नि0 सेहरिया, विकास यादव पुत्र रामकरन नि0 बिरवा बभनी थाना मोतीगंज, थाना छपिया में चोरी करने के अभ्यस्त अपराधी सद्दाम उर्फ बाबू पुत्र जान मोहम्मद, शक्ति विश्वकर्मा पुत्र सोहन लाल नि0गण खालेगांव, राजेश उर्फ नानबच्चा पुत्र गोली हरिजन नि0 पायरखास, सुनील कुमार पुत्र प्रेम चन्द्र, दीपक उर्फ दीपू पुत्र राममुमेर नि0गण भोपतपुर के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा