अब रात 11:00 से सुबह 6:00 बजे तक रहेगा कोरोना का रात्रि कर्फ्यू
राजधानी ब्यूरो। आज लखनऊ स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के उच्च अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए जिसमें सबसे जरूरी कोविड-19 की तीसरी लहर के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है कि अब नाइट कर्फ्यू रात्रि 11:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक रहेगा। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया से लेकर तमाम मीडिया ग्रुप में या खबर वायरल हो रही थी कि रात्रि कर्फ्यू का समय रात्रि 8:00 बजे से या 9:00 बजे से कर दिया गया है इस प्रकार की अटकलों को विराम लगाते हुए आज या निर्णय लिया गया कि रात्रि कर्फ्यू मैं थोड़ी भील दी जा सकती है और या ढील देते हुए रात्रि कर्फ्यू के समय को बढ़ा दिया गया पहले जहां यह समय 10:00 बजे तक किया गया था अब यह समय बढ़ाकर रात्रि 11:00 बजे कर दिया गया है 11:00 बजे के पहले दुकानें बंद करने के लिए और लोगों को अनावश्यक बाहर घूमने से रोकने के लिए पुलिस के द्वारा सायरन का प्रयोग करने के लिए भी आदेश जारी कर दिए गए हैं।
समस्त जनपदों के पुलिस अधीक्षकों को और जिलाधिकारियों को या निर्देश जारी किया गया है कि रात्रि 11:00 बजे के बाद से शुरू हो रहे रात्रि कर्फ्यू को प्रभावी ढंग से करने के लिए पुलिस के द्वारा लोगों को जागरूक किया जाए जिससे लोग अनावश्यक रूप से रात्रि 11:00 बजे के बाद बाहर घूमने टहलने के लिए ना निकले और दुकानदारों से अपील की गई है कि वह समय से अपनी दुकानें बंद कर ले जिससे कि बाजारों में भीड़ की स्थिति ना हो।