अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बलवा करने वाले 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार



गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बलवा करने के 03 वांछित अभियुक्तों-01. बद्री विशाल, 02. श्रीनिवास वर्मा, 03. अमित कुमार पाण्डेय उर्फ शुभम पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों ने जमीनी विवाद के चलते बलवा करते हुए दिनांक 30.08.2021 को वादी रामदेव पुत्र माताप्रसाद पासी नि0 बेलवा नोहर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा व उनके परिजनों को जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए गाली-गुप्ता दिया था तथा लाठी-डण्डों से मारा-पीटा भी था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना को0 देहात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बलवा करने के वांछित अभियुक्त विशाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने आने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर जमीनी विवाद के चलते दिनांक 31.08.2021 को बलवा करते हुए वादी घनश्याम सिंह नि0 मदनपुर पोस्ट सवारपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा व उनके परिजनों को गाली-गुप्ता देते हुए लाठी-डण्डा से मारा-पीटा था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।  

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा