पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में 04 गुमशुदा बच्चों को थाना को0नगर पुलिस ने अथक प्रयास कर मात्र 06 घण्टें में किया सकुशल बरामद




 गोंडा ब्यूरो। थाना को0 नगर क्षेत्र के रहने वाले श्री सुरेश चौरसिया, श्री रामकुमार, श्री रवि गुप्ता व श्री शालिगराम वर्मा ने थाना को0 नगर आकर सूचना दी कि उनके चार नाबालिग बच्चे जो कल शाम 07 बजेे खेलने के लिए निकले थे परन्तु देर रात्रि तक वापस नहीं आए है, जिनकी खोजबीन उनके स्तर पर विभिन्न सम्बंधित जगहो पर की गयी परन्तु बच्चों का कहीं कोई पता नहीं चल पाया है इस सूचना पर थाना को0 नगर मे तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने क्षेत्राधिकारी सदर व प्रभारी निरीक्षक को0 नगर को टीम बनाकर उपरोक्त गुमशुदा बच्चों की शीघ्र व सकुशल बरामदगी करने के निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु को0 नगर के उ0नि0 कुबेर तिवारी के नेतृत्व में एक गठित टीम गठित की गयी थी। उ0नि0 कुबेर तिवारी द्वारा तत्काल बच्चों की बरामदगी के लिए आवास विकास कॉलोनी, पार्क, बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन व अन्य सम्भावित स्थानों पर तलाश करते हुए अन्य स्रोतों से भी बच्चों के बारे में जानकारी करने के साथ-साथ रास्ते में पड़ने वाले सी0सी0टी0वी0 को चेक कर बच्चों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। उ0नि0 कुबेर तिवारी व उनकी टीम द्वारा किए गये सार्थक प्रयास के फलस्वरूप सूचना प्राप्त होने के मात्र 6 घण्टे के अल्प समय में ही चारों बच्चों को अयोध्या से सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई। उ0नि0 कुबेर तिवारी ने बरामद बच्चों के सम्बंध में विधिक कार्यवाही पूर्ण कर बच्चों को उनके परिवारीजनो को सकुशल सुपुर्द किया। अपने बच्चों को सकुशल पाकर चारो परिवारों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी तथा सभी ने पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा व को0नगर पुलिस को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा