ऑपरेशन गैंगेस्टर’ के तहत दलित उत्पीडन, मारपीट, बलवा व जबरन वसूली करने वाले अभ्यस्त 02 गैंगेस्टर गिरफ्तार


 गोंडा। 15 अगस्त 2021 से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गैंगेस्टर’ के तहत पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने शातिर गिरोहबंध अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर गैंगेस्टर की कार्यवाही करने तथा उनकी गिरफ्तारी करने के निर्देश समस्त थाना प्रभारियो को दिया था। जिसके अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 47 शातिर अपराधियों के विरुद्ध गिरोहबंध अधिनियम की कार्यवाही की गई है जिसमे आज थाना को0 नगर पुलिस ने 02 गिरोहबंध अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने मु0अ0सं0-661/21, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों- 01. मनीष यादव उर्फ लवकुश, 02. अमित तिवारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01-01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। 
उपरोक्त अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है जो अपने आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ के लिये दलित उत्पीडन, मारपीट, बलवा व जबरन वसूली जैसे अपराधों में लिप्त है। अभियुक्तों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा