विश्व हिंदू महासंघ की मंडल प्रभारी रेखा श्रीवास्तव ने गौशाला की व्यवस्था सुचारू रूप से ना चलने पर दी धरने की चेतावनी


थमने का नाम नहीं ले रहा गाय के मौत का सिलसिला,भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े करोड़ों की गौशाला केंद्र



गोंडा। जहां एक तरफ योगी सरकार द्वारा गाय को गौ माता का दर्जा दे रहे हैं वहीं पर जिम्मेदारों के चलते गायों के मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है गाय को किसी प्रकार दिक्कत ना हो जिसके लिए सरकार द्वारा गौशाला निर्माण हेतु करोड़ों का धन आवंटन करती है गाय की देखभाल तथा चारा भूसा पर पानी की तरह पैसा बहा रही है परंतु यह हकीकत कुछ और है गाय को ना भूसा मिल रहा है ना पानी तथा मजबूर होकर गौ माता जान देने पर मजबूर हो जाती है। यह कोई कहानी नहीं जनपद गोंडा की हकीकत है जनपद गोंडा के विकासखंड मुझेहना अंतर्गत ग्राम पंचायत रूद्रगढ़ नोसी का मॉडल गौशाला जहां पर आए दिन गाय चोटिल होकर मरती हैं या भूख से तड़प तड़प कर मर जाती उसके जिम्मेदार कौन है पता नहीं। आज सुबह करीब 10:00 बजे मॉडल गौशाला रूद्रगढ़ नौसी में देखने को मिला की एक गाय बुरी तरह से जख्मी और एक बछड़ा मरा पड़ा था उसका मुंह बोरी और पत्ते से ढका था जब बोरी हटाकर देखा गया तो पता चला कि बछड़े की सांस अभी चल रही है जिसको देखने वाला कोई नहीं था। जिसकी सूचना विश्व हिंदू महासंघ की मंडल प्रभारी रेखा श्रीवास्तव ने खंड विकास अधिकारी को दिया जिस पर खंड विकास अधिकारी ने कहा की तुरंत कार्रवाई की जाएगी, इतना कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी रेखा श्रीवास्तव ने कहा कि अगर 15 दिन में गौ माता के रहने खाने तथा बैठने की उचित व्यवस्था नहीं हो जाती है तो हम धरने पर बैठेंगे तथा जब तक व्यवस्था सुचारू रूप से चुस्त-दुरुस्त नहीं हो जाएगी तब तक हम धरना समाप्त नहीं करेंगे हम अपने गौ माता को इस तरह मरते हुए गिरे पढ़ते हुए नहीं देख सकते। देखना यह है की क्या संगठन की आवाज जिम्मेदार अधिकारियों के कानों में तेल डालने का काम करेगी या संबंधित अधिकारी इसी तरह गूंगा और बहरा प्रशासन बना रहेगा तथा ग्रामीणों को मजबूरन मूकदर्शक बनकर देखने पर मजबूर होना पड़ेगा।