जनपद लखनऊ के थाना गुडम्बा से हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त अवैध असलहे के साथ हुआ गिरफ्तार
गोंडा ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त विकास सिंह उर्फ आकाश ठाकुर पुत्र स्व0 जयपाल सिंह नि0 हरिहरपुर थाना कमलापुर जनपद सीतापुर को 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त एक शातिर अपराधी है, जो हत्या के प्रयास में जनपद लखनऊ के थाना गुडम्बा में पंजीकृत मु0अ0सं0-107/21, धारा 147,148,149,307 भादवि में वांछित चल रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी व बरामदगी के तहत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।