सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े एवं सड़क मार्ग अवरूद्ध करने वाले दो पहिया/चार पहिया वाहनो के खिलाफ अभियान चलाकर की गई कार्यवाही
गोंडा। आयुक्त कार्यालय, दीवानी कचहरी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय व अन्य कार्य से आने जाने वाले लोगो द्वारा कचहरी रोड पर अपने दो पहिया/चार पहिया वाहनो को बेतरतीब ढंग से खड़ी कर दी जाती है। जिससे सड़क अवरूद्ध हो जाती है और यातायात बाधित हो जाता है । प्रतिदिन जाम की स्थिति बनने के कारण ट्रैफिक पुलिस द्वारा पूर्व में कई बार ऐसे बेतरतीब वाहन खड़े करने वालो लोगो को चेतावनी देने के साथ साथ कार्यवाही भी की थी परन्तु फिर भी लोगो द्वारा अपने वाहनो को बेतरतीब ढग से खड़ा कर सड़क को अवरूद्ध किया जा रहा था। आज दिनाक 16.08.2021 को पुनः जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में अभियान चला कर सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी सदर, व ए0आर0टी0ओ0 के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर व ट्रैफिक पुलिस ने कचहरी रोड पर बेतरतीब ढंग से खड़े व सड़क अवरूद्ध करने वाले दो पहिया/चार पहिया वाहनो के खिलाफ कार्यवाही अभियान चलाया जिसमें ऐसे कुल 50 दो पहिया/चार पहिया वाहन का चालान करते हुए 53000/- रूपये का जुर्माना किया गया।