साँप दिखाकर ट्रेन के अंदर रुपए मांगते दो गिरफ्तार, एक कोबरा समेत तीन साँप बरामद


गोंडा। दिनांक 10.08.2021 को पोस्ट कमांडर प्रवीण कुमार साथ सउनि मोहम्मद खालिद व स्टाफ द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गाड़ियों में चेकिंग की जा रही थी। दौराने चेकिंग प्लेटफार्म नंबर 2 पर गाड़ी सं. 05046 के S-1 में दो व्यक्तियों को यात्रियों को सावन के महीने में सांप दिखा रहे थे और उनसे रुपए मांगते(भीख मांगते) पाकर गिरफ्तार किया गया और उक्त दोनों के विरुद्ध रेल अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। उक्त लोगों के पास से कुल 3 सांप बरामद किए गए, जिनमें एक बड़ा कोबरा और एक बड़ा और एक छोटा दोमुहा सांप मिला। उक्त तीनों सांपों को वन विभाग के आरक्षक बीट प्रभारी गोंडा अमित वर्मा को वास्ते सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया।