नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार



गोंडा। परसपुर। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर पुलिस ने मु0अ0सं0- 202/21, धारा 354 भादवि व 9एम/10 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त राम लोनिया को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड किया था।