मेडवेल हॉस्पिटल के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए जनहित में आरटीआई के माध्यम से कसा शिकंजा

जल्द हो सकती है मेडवेल हॉस्पिटल पर सख्त कार्यवाही और भी कई मामले प्रकाश में आने की सम्भावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जाने माने आरिटीआई एक्टिविस्ट तनवीर अहमद सिद्दीकी ने मेडवेल हॉस्पिटल ,जो कि कैन्ट रोड निकट बर्लिंगटन चौराहा लखनऊ में स्थित है के भ्रष्टाचार व अनियमितताओं को उजागर करने के लिए आरिटीआई के माध्यम से हॉस्पिटल सम्बन्धित मानको की जॉच,कार्यवाही, व जारी किए गए आदेशो की छायाप्रति की भी माँग की गई है । जो कि जन सूचना अधिकारी कार्यालय पुलिस आयुक्त ,जन सूचना अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उत्तर प्रदेश ,जनसूचना अधिकारी नगर निगम लखनऊ जनसूचना अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ को आरिटीआई भेजी जा चुकी है जिससे कि हॉस्पिटल पर आवश्यक कार्यवाही सम्बन्धित विभाग द्वारा सुनिश्चित हो सके । वही आम जनमानस की माने तो इस हॉस्पिटल में इलाज व सुविधाओं के नाम पर भोली भाली जनता को जम कर बेवकूफ बनाया जाता है जब कि हॉस्पिटल में तमाम खामियां होने के बावजूद जनता द्वारा कई बार शिकायत भी की गई लेकिन कार्यवाही नही हुई । जन हित को ध्यान में रखते हुए तनवीर अहमद सिद्दीकी ने आरिटीआई के माध्यम से मेडवेल हॉस्पिटल पर कसा शिकंजा। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा