अपनी पत्नी के साथ जबरन अप्राकृतिक दुराचार करने व तीन तलाक देने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना कौड़िया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक दुराचार करने व तीन तलाक देने के वांछित अभियुक्त ईदु पुत्र वाजिद को गिरफ्तार कर लिया गया।
उक्त अभियुक्त ने अपनी पत्नी को प्रताड़ित करते हुए उसके साथ जबरन अप्राकृतिक दुराचार किया था तथा तीन-बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया था जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना कौड़िया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।