क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज ने की थाना कर्नलगंज में बीट प्रणाली की समीक्षा

गोंडा। क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज मुन्ना उपाध्याय ने थाना कोतवाली कर्नलगंज में समस्त चौकी प्रभारियों/बीट प्रभारी व समस्त कर्मचारीगणो के साथ मीटिंग की। जिसमें क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज ने समस्त कर्मचारीगणो की बीट बुक को चेक किया तथा बीट बुक में कमियां पाये जाने पर समस्त आवश्यक प्रविष्टियों को पूर्ण करने के लिए दिशा-निर्देश भी दिये गये। क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज ने पुलिस अधीक्षक गोण्डा व अन्य उच्चाधिकारीगणो के द्वारा दिए गए आदेशो निर्देशो से समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणो को अवगत कराते हुए उनका पूर्णत: पालन करने हेतु भी बताया। जनता से मधुर व्यवहार व क्षेत्र में निरंतर सक्रियता बनाये रखने जिससे क्षेत्र में शान्ति व कानून व्यवस्था कायम रहे, के लिए भी निर्देशित किया। क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज ने मीटिंग के दौरान उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणो से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा। जिस पर समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा कुशलता प्रकट की गयी।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा